एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 दिसंबर 2024 को साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके इस फिल्म ने इतिहास रचा था।
टीवी पर कब आएगी पुष्पा 2
निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली पुष्पा 2 बीते साल की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी। इस मूवी को लेकर फैंस में एक अलग तरीके का क्रेज देखने को मिला था। थिएटर्स में महीनों तक इसके हाउसफुल देखने को मिले, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पुष्पा का सीक्वल मोस्ट वॉच के आधार पर चर्चा में रहा।
पुष्पा 2 की कमाई का रिकॉर्ड
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 ने अपनी धाक जमाई रखी। इस मूवी ने भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 ने 830 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। जबकि वर्ल्डवाइड अल्लू अर्जुन की ये मूवी 1871 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ इनकम करने में सफल रही।