46.1 C
Rudrapur
Wednesday, June 11, 2025

प्रयागराज से आगरा और बनारस को जोड़ने वाली वंदे भारत में बड़ा बदलाव, आठ कोच वाली वंदे भारत में 29 मई से हो जाएंगे 16 कोच

Must read

 प्रयागराज। संगम नगरी से ताज नगरी और बाबा विश्वनाथ की नगरी कोशी को जोड़ने वाली वंदे भारत में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस (20176/20175) 29 मई से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित होगी। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन, जो पहले आठ कोचों के साथ चल रही थी, यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोचों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इस ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था, और अब यह विस्तार अधिक यात्रियों को इसकी आधुनिक और तेज़ सेवा का लाभ देगा। 

एनसीआर की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रागिनी सिंह ने कहा, “16 कोचों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और बनारस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।” यह ट्रेन 573 किमी की दूरी लगभग सात घंटे में तय करती है, जिसमें एसी चेयर कार (सीसी) और एग्जीक्यूटिव क्लास (इसी) की सुविधाएं शामिल हैं। 

16 कोचों के विस्तार से प्रति यात्रा सीटों की संख्या दोगुनी होगी, जिससे पीक सीजन में टिकट की उपलब्धता बढ़ेगी। यात्रियों को आनबोर्ड कैटरिंग, ई-कैटरिंग, और आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। यह बदलाव विशेष रूप से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए लाभकारी होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article